खेल

GT vs PBKS IPL 2022 Live: पंजाब को लगा 6 वां झटका, लिविंगस्टोन हुए आउट

Ritisha Jaiswal
8 April 2022 3:41 PM GMT
GT vs PBKS IPL 2022 Live: पंजाब को लगा 6 वां झटका, लिविंगस्टोन हुए आउट
x
आइपीएल 2022 के 16वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है।

GT vs PBKS IPL 2022 Live: आइपीएल 2022 के 16वें लीग मैच में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम पर पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी कर रही है और खबर लिखे जाने तक 15.3 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं। लिविंगस्टोन ने 21 गेंदों पर छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया।

पंजाब की पारी, लिविंगस्टोन का अर्धशतक
पंजाब के कप्तान मयंक ने धवन के साथ पारी की शुरुआत की और दोनों के बीच सिर्फ 11 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद मयंक ने 5 रन पर अपना विकेट गंवा दिया और उन्हें हार्दिक पांड्या ने राशिद खान के हाथों कैच करवा दिया। जानी बेयरस्टो का ये इस सीजन का पहला मैच था, लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही और उन्होंने लाकी फर्ग्यूसन की गेंद पर 8 रन पर तेवतिया के हाथ में अपना कैच थमा दिया। धवन ने 30 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन की पारी खेली और चार चौके लगाए। उन्हें राशिद खान ने मैथ्यू वेड की गेंद पर आउट करवा दिया। पंजाब का चौथा विकेट जितेश शर्मा के रूप में गिरा जिन्हें दर्शन नीलकंडे ने 23 रन पर आउट किया तो वहीं उन्होंने स्मिथ तो शून्य पर आउट कर दिया।लियाम लिविंगस्टोन ने 24 गेंदों पर 4 छक्के व 7 चौकों की मदद से 64 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन वो राशिद खान की गेंद पर मिलर के हाथों कैच हुए। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 21 गेंदों पर छक्के की मदद से पूरी की।

Next Story