खेल

GT vs MI IPL 2022 Live : रोहित शर्मा के रूप में मुंबई को लगा पहला झटका

Ritisha Jaiswal
6 May 2022 3:06 PM GMT
GT vs MI IPL 2022 Live : रोहित शर्मा के रूप में मुंबई को लगा पहला झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है

GT vs MI IPL 2022 Live : इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है। मुंबई के ब्रेवान स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 10 ओवर में 1 विवेक के नुकसान पर 97 रन बनाए थे।

मुंबई की तेज शुरुआत
टास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए ओपनर रोहित शर्मा और इशान किशन ने तेज शुरुआत की। पावर प्ले में दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर गुजरात के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 63 रन जोड़े। रोहित ने 24 गेेंद पर 5 चौके 2 छक्के से 42 रन बनाए तो इशान के बल्ले से 12 गेंद पर 19 रन निकले।



Next Story