खेल

GT vs MI IPL 2022 Live : डैनियल के रूप में मुंबई को लगा छठा झटका

Ritisha Jaiswal
6 May 2022 9:24 PM IST
GT vs MI IPL 2022 Live : डैनियल के रूप में मुंबई को लगा छठा झटका
x
इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है।

GT vs MI IPL 2022 Live इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना मुंबई इंडियंस के साथ हो रहा है। मुंबई के ब्रेवान स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 19 ओवर में 6 विवेक के नुकसान पर 164 रन बनाए थे।

मुंबई को झटके
टास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई के लिए ओपनर रोहित शर्मा और इशान किशन ने तेज शुरुआत की। पावर प्ले में दोनों ही बल्लेबाजों ने मिलकर गुजरात के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 63 रन जोड़े। रोहित ने 24 गेेंद पर 5 चौके 2 छक्के से 42 रन बनाए तो इशान के बल्ले से 12 गेंद पर 19 रन निकले।
43 रन बनाकर रोहित राशिद खान के गेंद पर lbw होकर वापस लौटे। प्रदीप सांगवान में सूर्यकुमार यादव को 13 रन पर आउट कर टीम को दूसरी कामयाबी दिलाई। ईशान किशन 29 गेंद पर 45 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ के ओवर में राशिद खान को कैच दे बैठे। राशिद खान ने कीरोन पोलार्ड को 4 रन पर आउट कर वापस भेजा।


Next Story