खेल

हरमनप्रीत-मंदीप का शानदार प्रदर्शन, भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया

jantaserishta.com
26 Sept 2023 11:04 AM IST
हरमनप्रीत-मंदीप का शानदार प्रदर्शन, भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया
x
हांगझोऊ: भारतीय पुरुष टीम ने मंगलवार को पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में सिंगापुर को 16-1 से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की। स्टार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने जीएसपी हॉकी स्टेडियम में पूल ए मुकाबले के 24वें मिनट में एक गोल के साथ अपना खाता खोला और फिर 39वें, 40वें और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की।
इस मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के फॉरवर्ड अभिषेक, जिन्हें शुरुआती प्लेइंग-11 में नामित किया गया था। उन्होंने भी अपने 50 अंतर्राष्ट्रीय कैप पूरे किए। मंदीप सिंह (12', 30', 51') ने भी हैट्रिक बनाई, जबकि अभिषेक (51', 52') और वरुण कुमार (55', 55') ने दो-दो गोल किए। वहीं, ललित कुमार उपाध्याय (16'), गुरजंत सिंह (22'), विवेक सागर प्रसाद (23'), मनप्रीत सिंह (37') और शमशेर सिंह (38') ने एक-एक गोल किया। जबकि सिंगापुर के लिए एकमात्र गोल जकी जुल्कारनैन (53') ने किया।
एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। रविवार को अपने पहले मैच में उज्बेकिस्तान के खिलाफ 16-0 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब सिंगापुर के खिलाफ भी भारत ने बड़ी जीत हासिल की। अब भारत गुरुवार को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन जापान से भिड़ेगा। विश्व में तीसरे स्थान पर काबिज भारतीय हॉकी टीम ने अपने शुरुआती मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। अब, यह देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है कि क्या भारत जापान के सामने भी अपना दबदबा कायम रखने में सफल होगा या नहीं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story