खेल

महान मुक्केबाज माइक टायसन की रिंग में वापसी

Ritisha Jaiswal
29 Nov 2020 6:53 PM IST
महान मुक्केबाज माइक टायसन की रिंग में वापसी
x
महान मुक्केबाज माइक टायसन ने रॉय जोन्स जूनियर के खिलाफ प्रदर्शनी बाउट से मुक्केबाजी रिंग में वापसी की

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | महान मुक्केबाज माइक टायसन ने रॉय जोन्स जूनियर के खिलाफ प्रदर्शनी बाउट से मुक्केबाजी रिंग में वापसी की। दोनों सीनियर मुक्केबाजों के बीच बाउट के दौरान शानदार पल रहे जिसे डब्ल्यूबीसी जजों ने अनौपचारिक रूप से ड्रा करार दिया।

टायसन (54 वर्षीय) और जोंस (51 वर्षीय) ने दो मिनट के आठ राउंड खेले। इस बाउट से विभिन्न चैरिटी के लिये धनराशि जुटाई गई। दोनों बाउट के बाद मुस्कुराते दिखे। टायसन ने हेवीवेट प्रदर्शनी बाउट के बाद कहा, 'यह चैम्पियनशिप के लिये लड़ने की तुलना में ज्यादा बेहतर था।'


Next Story