गूगल ने दिखाई दिलचस्पी, IPL मीडिया राइट्स को लेकर बड़ा अपडेट

नई दिल्ली. गूगल ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है. आईपीएल के इस सीजन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) प्रसारण अधिकारों की नीलामी करेगा. अमेजॉन और डिज्नी के बाद अब गूगल भी रेस में शामिल हो गया है. कुल मिलाकर आधा दर्जन कंपनियों ने बीसीसीआई से बिडिंग से संबंधित दस्तावेज खरीदे हैं. आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा तीसरा देखा जाने वाला खेल आयोजन है. बीसीसीआई इस साल 2023 से लेकर 2027 तक के लिए आईपीएल के प्रसारण अधिकारों की नीलामी करेगा. फिलहाल मौजूदा समय में आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





