खेल

Google ने व्हीलचेयर टेनिस को बनाया अपना डूडल

Rajesh
3 Sep 2024 8:05 AM GMT
Google ने व्हीलचेयर टेनिस को बनाया अपना डूडल
x
Spotrs.खेल: पेरिस पैरालंपिक 2024 के मुकाबले जारी हैं। एनिमेटेड डूडल की एक सीरीज के साथ Google (गूगल) भी पेरिस पैरालंपिक खेलों 2024 का जश्न मना रहा है। जश्न मनाने के लिए वह हर दिन नए कार्टून जारी कर रहा है। तीन सितंबर 2024 के लिए गूगल ने व्हीलचेयर टेनिस से संबंधित इंटरैक्टिव आर्टवर्क पर से पर्दा उठाया और व्हीलचेयर टेनिस को लेकर अपना डूडल बनाया। आज के डूडल में Google के पैरालंपिक थीम वाले पक्षी हैं, जो चल रही श्रृंखला में एक जीवंत भाव जोड़ते हैं। जैसा कि आप देख सकते हैं, डूडल में दो पक्षी खिलाड़ियों को एक-दूसरे के खिलाफ टेनिस शॉट लगाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है। वहीं, पृष्ठभूमि पेरिस के जार्डिन डू पैलैस रॉयल या जार्डिन डेस ट्यूलेरीज के प्राचीन उद्यान जैसी दिखाई दे रही है।
पेरिस की राजधानी फ्रांस में पैरालंपिक 2024 खेलों में व्हीलचेयर टेनिस स्पर्धाएं 30 अगस्त से शुरू हो चुकी हैं, जो 7 सितंबर तक रोलां गैरों स्टेडियम पर खेली जाएंगी। रोलां गैरों क्ले कोर्ट के लिए जाना जाता है। प्रतियोगिता में पुरुषों, महिलाओं और क्वाड श्रेणियों के एकल और युगल मैच शामिल हैं।
ऐसा है व्हीलचेयर टेनिस का इतिहास
व्हीलचेयर टेनिस दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक बन चुका है। इसमें टेनिस के पारंपरिक एलिमेंट्स को अनूठे संशोधनों के साथ मिश्रित किया गया है जो इसे दिव्यांग
खिलाड़ियों
के लिए सुलभ बनाते हैं। इस खेल की नींव 1976 में पड़ी थी, जब एक पूर्व एक्रोबैटिक स्कीयर ब्रैड पार्क्स ने व्हीलचेयर में टेनिस खेलने का प्रयोग करना शुरू किया। ब्रैड पार्क्स एक स्कीइंग दुर्घटना के बाद लकवाग्रस्त हो गए थे। दूसरे अडैप्टिव खेलों के विपरीत, व्हीलचेयर टेनिस अपने पारंपरिक समकक्ष के समान ही है, क्योंकि खिलाड़ी समान कोर्ट, रैकेट और टेनिस बॉल का इस्तेमाल करते हैं। प्राथमिक अंतर नियम में है, व्हीलचेयर खिलाड़ियों को गेंद को वापस करने से पहले दो बाउंस की मंजूरी है, जबकि सक्षम एथलीट्स के लिए यह नियम केवल एक बाउंस का ही है।
बार्सिलोना पैरालंपिक में हुआ डेब्यू
पहली बार 1992 बार्सिलोना पैरालंपिक खेलों में व्हीलचेयर टेनिस को शामिल किया गया। तब से व्हीलचेयर टेनिस अडैप्टिव खेल प्रतियोगिताओं का मुख्य हिस्सा रहा है। प्रमुख टेनिस टूर्नामेंट्स में इसे 2007 में शामिल किया गया। इससे व्हीलचेयर टेनिस के मुकाबलों को ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विम्बलडन और यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम समेत अन्य पारंपरिक टूर्नामेंट्स में इसे शामिल करने की मंजूरी मिल गई।
Next Story