खेल

ऋषभ पंत के फैंस के लिए गुड न्यूज, इस सीरीज से टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी

Manish Sahu
15 Aug 2023 12:42 PM GMT
ऋषभ पंत के फैंस के लिए गुड न्यूज, इस सीरीज से टीम इंडिया में कर सकते हैं वापसी
x
खेल: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के फैंस के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, पंत अगले साल 2024 में इंग्लैंड सीरीज से पहले भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं। भारत अगले साल जनवरी में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा। स्पोर्ट्स टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंत अगले साल आईपीएल में भी खेलेंगे।
ऋषभ पंत को दुर्घटना के बाद कई सर्जरी से गुजरना पड़ा, इसके बाद पंत ने अब चलना शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि, वो जल्द ही बल्लेबाजी भी शुरू कर देंगे। पंत की वापसी की खबर फैंस के लिए बेहद सुखद है। वहीं पंत की मैदान पर वापसी का इंतजार हर किसी को है।
फरवरी 2023 में डॉ दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में पंत की मुंबई में सर्जरी सफल हुई। सर्जरी के बाद, पंत ने अपने फैंस को अपनी स्थिति के बारे में अपडेट करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।
बता दें कि, पंत एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, आईपीएल और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जैसे बड़े टूर्नामेंट से बाहर रहे। इसके अलावा वो आगामी एशिया कप और वर्ल्ड कप 2023 से भी बाहर हैं।
Next Story