खेल

क्रिकेटरों के लिए गुड न्यूज: BCCI सचिव जय शाह ने की मैच फीस में बढ़ोतरी की घोषणा, जानें अब कितना मिलेगा

jantaserishta.com
20 Sept 2021 3:59 PM IST
क्रिकेटरों के लिए गुड न्यूज: BCCI सचिव जय शाह ने की मैच फीस में बढ़ोतरी की घोषणा, जानें अब कितना मिलेगा
x
फाइल फोटो 

Domestic Cricketers Fee Hike: बीसीसीआई (BCCI) सचिव जय शाह (Jay Shah) ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि बोर्ड ने घरेलू क्रिकेटर्स की मैच फीस बढ़ाने का फैसला किया है. जय शाह के ट्वीट के मुताबिक 40 से अधिक मैच खेलने वाले घरेलू खिलाड़ियों को अब 60,000 रुपये मिलेंगे, जबकि 23 साल से कम उम्र के खिलाड़ियों को 25,000 रुपये और 19 से कम उम्र के क्रिकेटरों को 20,000 रुपये मिलेंगे. यह भी घोषणा की गई कि 2019-20 के घरेलू सत्र में भाग लेने वाले क्रिकेटरों को कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित हुए सीजन 2020-21 के मुआवजे के रूप में 50 प्रतिशत अतिरिक्त मैच शुल्क मिलेगा.

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्वीट किया, "मुझे घरेलू क्रिकेटरों के लिए मैच फीस में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है. सीनियर्स - INR 60,000 (40 मैचों से ऊपर), अंडर 23- INR 25,000, अंडर 19- INR 20,000."


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story