खेल

गोल्फर अदिति अशोक के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका, संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचीं

Neha Dani
7 Aug 2021 3:36 AM GMT
गोल्फर अदिति अशोक के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका, संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचीं
x
वापसी करनी होगी। अंतिम राउंड में अब केवल तीन होल और होने बाकी हैं।

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन शनिवार को एक नहीं बल्कि दो भारतीय एथलीट इतिहास रच सकते हैं क्योंकि गोल्फर अदिति अशोक और भाला फेंक स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। चोपड़ा पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे जबकि अदिति अशोक तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। अदिति का चौथे और अंतिम राउंड का मुकाबला जारी है। कुश्ती में बजरंग पूनिया पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आज अपना ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेलेंगे। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बजरंग रूस ओलंपिक समिति के गादजिमुराद रेशिदोव के खिलाफ मैट पर उतरेंगे।

08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके बाद वह एक बार फिर से मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं। अंतिम राउंड में अब केवल दो होल और होने बाकी हैं।


08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 15 होल पूरे होने के बाद मेडल की रेस से पीछे हो गई है। अदिति अब चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। मेडल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें टॉप थ्री में वापसी करनी होगी। अंतिम राउंड में अब केवल तीन होल और होने बाकी हैं।


Next Story