
x
Delhi दिल्ली: इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) क्वीन सिरिकिट कप में हिस्सा लेने के लिए तीन-सदस्यीय भारतीय टीम भेजेगा। यह इवेंट 12 से 15 मई तक इंडोनेशिया के बोगोर में सेंटुल हाइलैंड्स गोल्फ क्लब में आयोजित होगा। टीम की अगुवाई 2025 लेडीज ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन गुंतास कौर संधू करेंगी, जिन्होंने 2026 में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम की अन्य सदस्य हरियाणा की सीरत कंग और दिल्ली की केया बडुगु हैं। वंदना अग्रवाल बतौर मैनेजर टीम के साथ जाएंगी।
एशियन-पैसिफिक गोल्फ कॉन्फेडरेशन (एपीजीसी) द्वारा द आरएंडए (विश्व गोल्फ नियमों को नियंत्रित करने वाली संस्था) के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 15 देश हिस्सा लेंगे, जिनमें मौजूदा चैंपियन साउथ कोरिया के साथ ऑस्ट्रेलिया, चीन, चीनी ताइपे, हांगकांग, भारत, इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, म्यांमार, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।
2025 लेडीज ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन गुंतास के नाम 2025-26 आईजीयू सीजन में 20 शुरुआतों में छह जीत और 17 बार टॉप-10 में जगह बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने हाल ही में अप्रैल में आईजीयू वेस्ट बंगाल लेडीज और जूनियर गर्ल्स चैंपियनशिप में लेडीज और संयुक्त ए एंड बी कैटेगरी के खिताब जीते थे।
क्वीन सिरिकिट कप को आधिकारिक तौर पर एमेच्योर लेडीज एशियन-पैसिफिक इनविटेशनल गोल्फ टीम चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता है, जिसका नाम थाईलैंड की पूर्व रानी के नाम पर रखा गया है। इस चैंपियनशिप का उद्घाटन 1979 में हुआ था। भारत ने इसके उद्घाटन संस्करण से ही टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। साल 2023 में, अवनी प्रशांत ने क्वीन सिरिकिट कप में व्यक्तिगत खिताब जीता, जिससे 43 वर्षों का खिताबी सूखा खत्म हुआ था।
54 होल में खेले जाने वाले इस इवेंट में तीन खिलाड़ियों की टीमें होती हैं, जिसमें हर दिन के दो सबसे अच्छे स्कोर गिने जाते हैं। जीतने वाली टीम को द आर एंड ए गर्ल्स एमेच्योर में सीधे एंट्री मिलती है।
क्वीन सिरिकिट कप कई अंतरराष्ट्रीय स्टार गोल्फरों के करियर की शुरुआत का अहम मंच रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता से निकलकर कई खिलाड़ियों ने आगे चलकर पेशेवर गोल्फ में बड़ी पहचान बनाई। इनमें मिंजी ली, हन्ना ग्रीन, सारा केम्प, फियोना जू, अथाया थितिकुल, सियो क्यो-रिम, अन्ना पार्स जैसे नाम शामिल हैं।
Tagsक्वीन सिरिकिट कपभारतीय गोल्फ टीमIGUइंडोनेशिया गोल्फएमेच्योर गोल्फ टूर्नामेंटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi newsQueen Sirikit CupIndian Golf TeamIndonesia GolfAmateur Golf Tournament
Next Story





