भारत के पास सुनहरा मौका, बस एक कदम का फासला, पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड की करेगा बराबरी

नई दिल्ली: भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 5 विकेट से धूल चटाकर तीन मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस धमाकेदार परफॉर्मेंस के बाद टीम इंडिया पाकिस्तान के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गया है। दरअसल, यह रिकॉर्ड है जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे मुकाबले जीतने का। भारत अब जिम्बाब्वे के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में पाकिस्तान के बाद दूसरे पायदान पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब सिर्फ एक ही जीत का फर्क रह गया है। बता दें, हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 162 रनों का लक्ष्य रखा था। इस स्कोर को टीम इंडिया ने 25.4 ओवर में ही चेज कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





