खेल

ग्लेन फिलिप ने तूफानी T20 शतक जमाकर तोड़ा न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड...चौकों-छक्कों से बनाए 88 रन

Subhi
29 Nov 2020 4:53 AM GMT
ग्लेन फिलिप ने तूफानी T20 शतक जमाकर तोड़ा न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड...चौकों-छक्कों से बनाए 88 रन
x
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में मिडिल आर्डर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप ने धमाकेदार शतक जमाया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मुकाबले में मिडिल आर्डर बल्लेबाज ग्लेन फिलिप ने धमाकेदार शतक जमाया। महज 46 गेंद पर टी20 शतक जमाते हुए वह न्यूजीलैंड की तरफ से ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने। वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज टी20 शतक बनाने का कमाल किया।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने फिलिप की तूफानी शतक के दम पर टी20 क्रिकेट में अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 238 रन का स्कोर खड़ा किया। मार्टिन गुप्टिल और टिम सेईफर्ट ने न्यूजीलैंड को 49 रन की शुरुआत दिलाई। गुप्टिल 34 जबकि सेईफर्ट 13 रन बनाकर आउट हुए।
दो विकेट गिरने के बाद मैदान पर मैच को हीरो ग्लेन फिलिप ने कदम रखा। शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद इस बल्लेबाज ने बड़े शॉट लगाना शुरू किया। चौकों छक्कों की झड़ी लगाते हुए महज 22 गेंद पर 5 छक्के और तीन चौके से फिलिप ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उनकी बल्लेबाजी और भी आक्रामक हो गई और महज 46 गेंद पर 9 चौके और 8 छक्के की मदद से शतक जमाते हुए इतिहास रच दिया।

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज टी20 शतक
फिलिप के नाम अब न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज टी20 शतक बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 46 गेंद पर टी20 शतक बनाने वाले फिलिप तीसरे बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस और भारत के केएल राहुल के नाम इतने ही गेंद में शतक हैं। सबसे तेज टी20 शतक में साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और भारत के रोहित शर्मा और चेक रिपब्लिक के सुदेश विक्रमासेकरा का नाम है। इन तीनों ने महज 35 गेंद पर टी20 इंटरनेशनल शतक बनाया है।


Next Story