खेल

आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल

Bharti sahu
14 Oct 2021 11:52 AM GMT
आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं ग्लेन मैक्सवेल
x
आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से रनों का अंबार लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। मै

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से रनों का अंबार लगाने वाले ग्लेन मैक्सवेल आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। मैक्सवेल ने बैंगलोर को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन एलिमिनेटर मैच में टीम को केकेआर के हाथों हार झेलनी पड़ी। क्रिकेट के मैदान पर अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए मशहूर मैक्सवेल अगले साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे। मैक्सवेल की मंगेतर विनी रमन ने ऑस्ट्रेलिया के इस ऑलराउंडर को बर्थडे विश करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

विनी रमन ने अपनी इंस्ट्रागाम स्टोरी में मैक्सवेल को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे ग्लेन मैक्सवेल। तुमसे शादी करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। 2022 हमारा साल होगा।' गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में मैक्सवेल ने भारतीय परंपरा के अनुसार विनी रमन से सगाई की थी और सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी। मैक्सवेल विनी को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं और विनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मैक्सवेल के साथ काफी तस्वीरें भी शेयर की हुई है। साल 2019 में जब मैक्सवेल मानसिक तौर पर ठीक नहीं होने की वजह से क्रिकेट से दूरी बनाई थी, तो वह विनी ही थीं जिन्होंने कंगारू क्रिकेटर को इस बुरे दौर से निकाला था। इस बात की जानकारी खुद मैक्सवेल ने दी थी।

हाल में ही मैक्सवेल ने आरसीबी की हार के बाद सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग को लेकर लंबा पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा, 'आरसीबी के लिए यह अच्छा सीजन रहा। हम वहां तक नहीं पहुंच सके, जहां तक हमें पहुंचना था, लेकिन इससे यह बात झुठलाई नहीं जा सकती कि हमारे लिए यह सीजन अच्छा रहा। कुछ गंदगी जो सोशल मीडिया पर मची हुई है, यह देखना बहुत ही खराब है। हम सभी इंसान हैं, जो हर दिन अपना बेस्ट देने की कोशिश करता है। गंदगी फैलाने से अच्छा एक बेहतर इंसान बनिए। सच्चे फैन्स को दिल से शुक्रिया। ऐसे कुछ घटिया लोग हैं, जो सोशल मीडिया को घटिया बनाते हैं, यह स्वीकार्य नहीं है, उनके जैसा प्लीज मत बनिए।'


Next Story