
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पार्टनर नताशा स्टेनकोविक सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं. वह वीडियो और फोटो पोस्ट कर अपने फैन्स को मदहोश करती रहती हैं. नताशा अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए काफी वर्कआउट करती हैं और उसका वीडियो फैंस से शेयर करती हैं. नताशा फैंस को अपना ग्लैमरस अवतार दिखाने में भी पीछे नहीं रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लैक ड्रेस पहनकर हॉट फोटोशूट कराया. नताशा ने फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. यह तस्वीरें हार्दिक के बड़े भाई क्रुणाल पंड्या की पत्नी पंखुड़ी ने ली है. ब्लैक कलर के आउटफिट में नताशा काफी हॉट लग रही हैं.
पंखुड़ी इससे पहले भी नताशा को कैमरे में कैद कर चुकी हैं. उन्होंने नताशा का वीडियोशूट किया था. नताशा ने ये वीडियोशूट स्विमसूट में कराया था. हार्दिक पंड्या टीम इंडिया और IPL फ्रेंचांइजी मुंबई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा हैं. वह टीम के स्टार ऑलराउंडर हैं. नताशा की बात करें, तो वह एक सर्बियन डांसर और मॉडल हैं. उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'सत्याग्रह' के जरिए कदम रखा था. नताशा को पहचान रैपर बादशाह के गाने डीजे वाले बाबू से मिली थी. नताशा और हार्दिक ने 2020 की शुरुआत में अपनी सगाई की घोषणा की थी. दोनों ने प्रपोजल की कई तस्वीरें शेयर कर सभी को चौंका दिया था. इसके कुछ समय बाद दोनों ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया और 30 जुलाई 2020 में नताशा ने बेटे अगस्त्या को जन्म दिया था.





