खेल
विराट कोहली की बल्लेबाजी से खुश गावस्कर, बताया क्या है 'रन-मशीन' की ताकत
jantaserishta.com
1 Dec 2025 12:41 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के अनुशासित और सोचे-समझे तरीके को सराहा है, जिन्होंने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान 135 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बनाई। कोहली को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
विराट कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों के साथ 135 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 49.2 ओवरों में 332 रन पर सिमट गई।
कोहली की तकनीक और मिजाज पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा है कि भारत का यह करिश्माई खिलाड़ी इसलिए सफल होता है क्योंकि वह अपने खेल को किसी और से बेहतर समझता है।
गावस्कर ने जियोस्टार पर कहा, "वह (कोहली) उस तरह के बल्लेबाज हैं जो सीधे धमाका नहीं कर सकते। कुछ बल्लेबाज ऐसा कर सकते हैं, लेकिन कोहली अपने खेल को अच्छी तरह जानते हैं। वह जानते हैं कि यह उनकी ताकत नहीं है। उनकी ताकत कवर्स के ऊपर से शॉट मारना, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट खेलना है। हां, वह कभी-कभी स्क्वायर-लेग या मिड-विकेट के ऊपर से बॉटम-हैंड फ्लिक खेलकर छक्का मारते हैं, यह बैटिंग करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।"
गावस्कर ने कोहली की विकेटों के बीच शानदार रनिंग का जिक्र किया है। गावस्कर ने कहा, "विकेटों के बीच रनिंग बहुत जरूरी है। सिंगल्स किसी भी फॉर्मेट में बैटिंग की जान होते हैं। आप सिंगल्स लेते रहें और आपकी पारी चलती रहे। भले ही दूसरे छोर पर बल्लेबाज जल्दी रन बनाना चाहते हों, कोहली टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग करते हैं।"
टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का अगला मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





