खेल

गौतम गंभीर बने रहेंगे टेस्ट फॉर्मेट के कोच, हटाए जाने की बात आधारहीन: रिपोर्ट

jantaserishta.com
28 Dec 2025 4:14 PM IST
गौतम गंभीर बने रहेंगे टेस्ट फॉर्मेट के कोच, हटाए जाने की बात आधारहीन: रिपोर्ट
x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया को घरेलू टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से हरा दिया। एक साल में दो बार टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम का क्लीन स्वीप होना, बेहद हैरान करने वाला था। भारतीय टीम की हार के बाद गौतम गंभीर की कोचिंग पर सवाल उठे हैं और उन्हें टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग से हटाए जाने की बात चलने लगी है। बीसीसीआई ने हालांकि इन खबरों को आधारहीन बताया है।
पिछले कुछ दिनों से चर्चा चल रही थी कि बीसीसीआई गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग से हटाना चाहती है और इसके लिए बोर्ड ने भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और मौजूदा समय में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक रूप से बातचीत भी की है। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि लक्ष्मण ने बोर्ड के टेस्ट कोचिंग के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है और वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख के रूप में खुश हैं।
एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग से गौतम गंभीर को हटाने और जिम्मेदारी को वीवीएस लक्ष्मण को सौंपने की खबरों को आधारहीन बताया है। बोर्ड के मुताबिक गंभीर वनडे और टी20 की तरह टेस्ट फॉर्मेट के हेड कोच भी बने रहेंगे।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे विश्व कप तक है, लेकिन अगर भारत आगामी टी20 विश्व कप में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है तो इस पर दोबारा विचार किया जा सकता है। गौतम गंभीर का वनडे और टी20 में कोच के रूप में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 में एशिया कप जीती है, लेकिन टेस्ट में खासकर भारत की धरती पर, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप उनकी कोचिंग पर सवाल है। गंभीर की कोचिंग में भारत ने 19 टेस्ट में से 10 में हार का सामना करना पड़ा है। 7 में जीत मिली है, जबकि 2 मैच ड्रा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story