खेल

दूसरी बार गांगुली की एंजियोप्लास्टी, लगाए गए 2 स्टेंट

Kajal Dubey
28 Jan 2021 7:50 PM IST
दूसरी बार गांगुली की एंजियोप्लास्टी, लगाए गए 2 स्टेंट
x
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली की दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई है और उनके दिल की धमनियों में दो स्टेंट लगाए गए हैं। सौरव गांगुली की हाल में ही एक एंजियोप्लास्टी हुई थी, लेकिन बुधवार को उनके सीने में फिर से दर्द उठने के बाद उनको अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एएनआई के मुताबिक, पूर्व भारतीय कप्तान की दूसरे राउंड की एंजियोप्लास्टी सफल रही है। गांगुली ने 2 जनवरी को जिम करने के दौरान सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उनको वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह पांच दिन तक अस्पताल में रहे थे और सात जनवरी को उनको छुट्टी दे दी गई थी।

सौरव गांगुली के करीबी ने एएनआई के साथ बातचीत करते हुए बताया, 'उनकी सफलतापूर्वक एंजियोप्लास्टी हुई है। दो स्टेंट लगाए गए हैं और उनकी एंजियोप्लास्टी कामयाब रही है।'सौरव गांगुली को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मेडिकल टेस्ट किए गए थे और जिसके बाद यह फैसला लिया गया कि उनकी दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की जाएगी। सुबह पूर्व भारतीय कप्तान की स्थिति पर डॉक्टर ने बयान जारी करते हुए कहा था, 'डॉक्टर ने कहा, 'गांगुली को कल रात अच्छी नींद आई। उन्होंने सुबह हल्का नाश्ता किया। उनके कई टेस्ट आज होने हैं जिसके बाद आगे के बारे में फैसला लिया जाएगा।'
पहली बार एंजियोप्लास्टी के बाद अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद उनकी सेहत पर प्रसिद्ध कार्डियोलॉजिस्ट देवी शेट्टी ने कहा था कि वे (गांगुली) फिट हैं और बेहिचक मैराथन दाैड़ में हिस्सा भी ले सकते हैं और विमान भी उड़ा सकते हैं। इसके अलावा वो अपने हर सपने और इच्छा को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह कसरत भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गांगुली को कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। यह ऐसी दिक्कत है जो ज्यादातर भारतीयों को किसी ना किसी मोड़ पर होती है। तबीयत खराब होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायुडू और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी, जबकि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने भी उनका हालचाल लिया था। नायुडू और मोदी ने गांगुली के परिवार के साथ फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में ताजा जानकारी ली थी।


Next Story