खेल

कोहली की कप्तानी छोड़ने पर बोले गांगुली, यह उनका निजी फैसला

jantaserishta.com
16 Jan 2022 8:05 AM IST
कोहली की कप्तानी छोड़ने पर बोले गांगुली, यह उनका निजी फैसला
x

नई दिल्‍ली. विराट कोहली (Virat Kohli) ने भारतीय टेस्‍ट टीम की कप्‍तानी भी छोड़ दी है. उनका यह फैसला साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1-2 से भारत के टेस्‍ट सीरीज गंवाने के बाद आया. इससे पहले कोहली ने टी20 और वनडे की भी कप्‍तानी छोड़ दी थी. कोहली के अब टेस्‍ट कप्‍तानी छोड़ने पर बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का बयान आया है. उन्‍होंने इस मामले पर ट्वीट किया. दरअसल साउथ अफ्रीका दौरे पर रवाना होने से पहले टी20 और वनडे कप्‍तानी को लेकर कोहली ने बीसीसीआई के दावे को सिरे से खारिज कर दिया था और तब से कप्‍तानी को लेकर विवाद बना हुआ है.

अब गांगुली ने कोहली के लिए लिखा कि विराट की कप्‍तानी में भारतीय टीम ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया. विराट का यह कदम उनका निजी फैसला है और उनके फैसले का बीसीसीआई (BCCI) पूरा सम्‍मान करता है. भविष्‍य में टीम को नई ऊंचाईयों तक ले जाने के लिए वह टीम के अहम सदस्‍य होंगे. एक शानदार खिलाड़ी. बहुत बढ़िया विराट.
टी20 वर्ल्‍ड कप में भारत का अभियान खत्‍म होने के साथ हीकोहली ने इस फॉर्मेट की कप्‍तानी भी छोड़ दी थी, मगर साउथ अफ्रीका रवाना होने से पहले उनसे वनडे की भी कप्‍तानी ले ली गई थी. जिस पर जमकर बवाल मचा.
बीसीसीआई अध्‍यक्ष का कहना था कि उन्‍होंने कोहली को टी20 की कप्‍तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था, जबकि प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कोहली ने इस बात को खारिज कर दिया था. कोहली का कहना था कि इस मामले पर किसी से बात नहीं हुई. कोहली का यह भी कहना था कि वनडे की कप्‍तानी के बारे में भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम चुनने से कुछ देर पहले उन्‍हें बताया गया था. इस मामले के बाद यह तो साफ हो गया था कि बोर्ड और कोहली के बीच सब कुछ सही नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story