हरभजन के संन्यास पर गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, अपने लाड़ले के संन्यास पर क्या बोले दादा?

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भविष्य के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी है। हरभजन सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की जानकारी दी। वह भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 5 साल पहले साल 2016 में यूएई के खिलाफ एशिया कप टी-20 में खेला था। भज्जी के रिटायरमेंट के बाद पूर्व कप्तान गांगुली ने इमोशनल पोस्ट लिखा है। दादा ने साथ ही यह भी बताया कि भज्जी की किस चीज ने उन्हें सबसे ज्यादा प्रेरित किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





