खेल

गंभीर और गिल ने टीम को एकजुट रखा : करुण नायर

jantaserishta.com
10 Aug 2025 2:44 PM IST
गंभीर और गिल ने टीम को एकजुट रखा : करुण नायर
x
नई दिल्ली: करुण नायर के लिए इंग्लैंड के खिलाफ हाल में संपन्न 5 टेस्ट मैचों की सीरीज बेहद यादगार रही। इसकी वजह आठ साल बाद सीरीज के माध्यम से उनकी भारतीय टीम में वापसी रही। करुण ने टीम में वापसी को डेब्यू सरीखा एहसास और अपने जीवन का सबसे अच्छा पल बताया।
करुण ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि तीन साल पहले उस पल की कल्पना करना भी मुश्किल लगता था, लेकिन उसे दोबारा जीना, पहली बार भारतीय टीम की कैप पहनने के एहसास के बिल्कुल करीब था। मुझे लग रहा था कि मैं फिर से कामयाब हो गया।
नायर ने कहा कि मैं सीरीज में क्षमता के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका, लेकिन आखिरी टेस्ट में लगाया अर्धशतक मेरे और टीम के लिए बेहद अहम था। हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम को किस तरह प्रेरित किया, इस पर नायर ने कहा, "शुरुआत में गौतम गंभीर ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि हम इसे एक बदली हुई टीम के रूप में देखें। वह नहीं चाहते थे कि हम ऐसा महसूस करें। हमें पहला संदेश मिला कि यह कोई युवा टीम नहीं बल्कि एक बेहतरीन टीम है और सभी को इसे अंदर से महसूस करना चाहिए। सभी को टीम के लिए खेलने और एक दूसरे का समर्थन करने का संदेश दिया गया था। इसे महसूस करना अद्भुत था।"
नायर ने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए कहा, "शुभमन ने जिस तरह से सभी को एकजुट रखा और जैसा प्रोत्साहन दिया, वह देखने लायक था। शुरुआत से ही उनकी बातचीत बिल्कुल स्पष्ट थी। न सिर्फ कप्तान के रूप में, बल्कि बल्लेबाज के रूप में भी उन्होंने टीम एक लीडर की तरह टीम का नेतृत्व किया।"
गिल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाते हुए सर्वाधिक 754 रन बनाए थे। करुण नायर को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में चार टेस्ट खेलने का मौका मिला। उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा, लेकिन ओवल टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने बेहद अहम अर्धशतक लगाया था, जो टीम की जीत में अहम रहा। नायर ने आठ पारियों में 205 रन बनाए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story