
x
नई दिल्ली: हॉकी इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर और मोहाली में होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैचों में फैंस को फ्री एंट्री मिलेगी। जालंधर के ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम और मोहाली के ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में कुल 20 मैच खेले जाएंगे।
27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक लीग-स्टेज के सभी मैच जालंधर में खेले जाएंगे, जबकि सेमीफाइनल और मेडल मैच 4 और 5 नवंबर को मोहाली में होंगे। फैंस हॉकी इंडिया के ऑनलाइन टिकटिंग पार्टनर www.ticketgenie.in पर रजिस्टर करके अपने फ्री एंट्री पास ले सकते हैं।
The 9-day Trophy Tour ahead of the Asian Champions Trophy Punjab 2026 began in SAS Nagar (Mohali) on Oct 18. The trophy will travel through Punjab before reaching Jalandhar on Oct 26. The tournament’s league-stage matches will be played at Jalandhar’s Olympian Surjit Singh Hockey Stadium from Oct 27 to Nov 2 before the tournament moves to Mohali for the semi-finals and the medal matches on Nov 4 & 5 at Olympian Balbir Singh Senior International Hockey Stadium. #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame #Hockeyisback #HACT2026
— Hockey India (@TheHockeyIndia) October 19, 2026
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में एंट्री फ्री करके, हम उम्मीद करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा समर्थक स्टेडियम पहुंचेंगे और उन्हें टॉप-लेवल की इंटरनेशनल हॉकी के रोमांच का अनुभव करने का मौका मिलेगा।"
हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरे होंगे।
उन्होंने कहा, "पंजाब में हॉकी का हमेशा से एक खास स्थान रहा है, और हम चाहते हैं कि फैंस भी इस खेल उत्सव का हिस्सा बनें। हमारा मकसद हॉकी को और ज्यादा लोगों तक पहुंचाना और फैंस को खेल के करीब लाना है।" भारत अपना पहला लीग मैच 27 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम चीन (29 अक्टूबर), जापान (30 अक्टूबर), मलेशिया (1 नवंबर) और दक्षिण कोरिया (2 नवंबर) के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।
Next Story





