खेल
फ्रापर्ट पुरुषों की चैंपियंस लीग मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनेंगी
Ritisha Jaiswal
1 Dec 2020 4:39 PM IST

x
फ्रांस की स्टेफनी फ्रापर्ट पुरुषों की चैंपियंस लीग के मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनेंगी।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | फ्रांस की स्टेफनी फ्रापर्ट पुरुषों की चैंपियंस लीग के मैच में रेफरी बनने वाली पहली महिला अधिकारी बनेंगी। वे बुधवार को जुवेंटस और डायनामो कीव के मैच में ये उपलब्धि हासिल करेंगी। 36 वर्षीय फ्रापर्ट पिछले साल, एक प्रमुख यूईएफए प्रतियोगिता मैच में भाग लेने वाली पहली महिला रेफरी बनी थीं। उन्होंने तब इस्तांबुल में सुपर कप में लिवरपूल और चेल्सी के मैच में ये जिम्मेदारी संभाली थी। वे 2019 महिला विश्व कप के फाइनल में संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड्स के मैच में महिला अधिकारी थीं और फिर फ्रेंच लिग 1 मैच की कमान संभालने वाली पहली महिला रेफरी बनीं थीं।
Next Story





