खेल
India vs Australia चौथा टेस्ट: शुभमन गिल का दूसरा टेस्ट शतक, भारत का स्कोर 188/2
jantaserishta.com
11 March 2023 3:12 PM IST

x
अहमदाबाद (आईएएनएस)| युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक शानदार अंदाज में पूरा किया और भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक 63 ओवर में 188/2 रन बना लिए।
यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल 197 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं। यह भारत में उनका पहला टेस्ट शतक है। अपने शतक में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का मारा है। चेतेश्वर पुजारा चायकाल से ठीक पहले टॉड मर्फी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। पुजारा ने 121 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाये जबकि विराट कोहली चार गेंद खेलकर उनके साथ क्रीज पर हैं।
गिल ने मर्फी पर स्वीप लगाकर अपना शतक पूरा किया लेकिन मर्फी ने पुजारा को पगबाधा आउट कर ओवर समाप्प्त किया। नाथन लियोन ने विराट कोहली को छकाया और चार गेंदों में उन्हें परेशान किया। लेकिन दूसरा सत्र पूरी तरह युवा गिल के नाम रहा जिन्होंने शानदार शतक बनाया।
Tagsशुभमन गिलचौथा टेस्टभारतटीम इंडियाIndia vs Australia मैचshubman gillfourth testindiateam indiaindia vs australia match
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





