भारत
Ind vs Aus चौथा टेस्ट तीसरा दिन, जानें लेटेस्ट अपडेट
jantaserishta.com
11 March 2023 12:56 PM IST

x
अहमदाबाद (आईएएनएस)| सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (नाबाद 65) के शानदार अर्धशतक से भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को लंच तक एक विकेट खोकर 129 रन बना लिए।
गिल ने ड्राइव, पुल और स्लैश लगाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। स्पिनर्स के खिलाफ वह सावधानी से खेले जबकि पेसर्स पर उन्होंने प्रहार किये। लंच के समय उनके साथ चेतेश्वर पुजारा 46 गेंदों पर नाबाद 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
पारी के 21वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा मैथ्यू कुहनमैन की गेंद पर बैकफुट पंच मारने की कोशिश में शार्ट एक्स्ट्रा कवर पर कैच दे बैठे। रोहित ने 35 रन बनाये जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था।
पुजारा ने क्रीज पर आते ही रन बनाने की इच्छा दिखाई जबकि गिल ने 90 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कर लिए।
लंच तक गिल और पुजारा ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। भारत अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 351 रन पीछे है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





