भारत

IND Vs AUS चौथा टेस्ट: भारत लंच तक 362/4, ऑस्ट्रेलिया से 118 रन पीछे

jantaserishta.com
12 March 2023 12:44 PM IST
IND Vs AUS चौथा टेस्ट: भारत लंच तक 362/4, ऑस्ट्रेलिया से 118 रन पीछे
x
विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में अपना शतक पूरा कर लिया है. यह विराट कोहली का 28वां टेस्ट शतक है.
अहमदाबाद (आईएएनएस)| भारत ने चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन रविवार को लंच तक अपना स्कोर 362/4 रन पहुंचा दिया और अभी वह ऑस्ट्रेलिया के 480 रन के स्कोर से 118 रन पीछे है।
यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में धीमी और सपाट पिच पर भारत ने 32 ओवर में 73 रन जोड़े। लंच के समय विराट 88 और के एस भरत 25 रन पर नाबाद थे।
भारत ने इस सत्र में केवल आलराउंडर रवींद्र जडेजा का विकेट गंवाया। कोहली अपने कल के स्कोर में 29 रन का इजाफा ही कर सके। वह अब अपने 28वें टेस्ट शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। उनका आखिरी टेस्ट शतक नवम्बर 2019 में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ आया था।
जडेजा 28 रन बनाने के बाद टॉड मर्फी की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हुए। भारत का चौथा विकेट 309 के स्कोर पर गिरा।
श्रेयस अय्यर कमर के निचले हिस्से में दर्द के कारण स्कैन के लिए गए, जिसके कारण के एस भरत को ऊपर भेजा गया। भरत ने स्लॉग स्वीप से नाथन लियोन पर छक्का लगाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story