खेल

पूर्व WWE स्टार का निधन, बड़ी हस्तियों ने जताया दुख

jantaserishta.com
7 Oct 2022 1:33 PM IST
पूर्व WWE स्टार का निधन, बड़ी हस्तियों ने जताया दुख
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
नई दिल्ली: खेल जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है. वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (WWE) की पूर्व रेसलर सारा ली का निधन हो गया है. उनकी उम्र महज 30 साल थी. सारा के निधन की खबर उनकी मां ने सोशल मीडिया के जरिए दी. इसके बाद उनके फैन्स काफी गमगीन हैं.
सारा की मां ने अपनी पोस्ट में सिर्फ निधन की जानकारी दी. WWE स्टार का निधन कैसे हुआ, अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है. सारा ली के निधन की खबर सुनने के बाद WWE के अलावा एलेक्सा ब्लिस, बैकी लिंच, मिक फोली जैसे कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट किया.
WWE में सारा ली ने करीब एक साल तक फाइट की है. वह 2016 में एक लाइव इवेंट के दौरान हील प्रोमो देते हुए नजर आई थीं. इसके कुछ दिनों बाद ही जनवरी में सारा ली ने सिक्स-विमेंस टैग टीम मैच में अपना इन-रिंग डेब्यू किया था. उस दौरान इस शो में मैंडी रोज ने भी भाग लिया था.
सारा ली WWE के रियलिटी सीरीज टफ इनफ (Tough Enough) के सीजन 6 की विजेता भी रही हैं. 2016 के ही आखिर में सारा ने अपनी आखिरी मैच खेला था. उस दौरान अगस्त में सारा ली ने डबल्स मुकाबला खेला था. सारा ली के जोड़ीदार लिव मॉर्गन थे. तब इन दोनों का मुकाबला आलिया और बिली से हुआ था.
इस फाइट के बाद ही सारा ली इंडीपेंडेट सर्किट में वापस लौट आई थीं. उनको WWE से रिलीज कर दिया गया था. सारा ली दमदार रेसलर के साथ एक खूबसूरत चेहरा भी थीं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपने इंट्रो के तौर पर पूर्व NXT/WWE सुपरस्टार लिख रखा था. इसके नीचे उन्होंने यह भी बताया था कि वह रियलिटी सीरीज टफ इनफ सीजन 6 की विनर भी रही हैं.
सारा ली एक सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं. उनकी फोटोज और वीडियोज लगातार वायरल होते रहे हैं. बता दें कि सारा ली पांच साल पहले पूर्व WWE सुपरस्टार वेज्ली ब्लेक के साथ शादी की थी. सारा ली ने 30 दिसंबर 2017 को विवाह किया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story