खेल
पूर्व दिग्गज भड़के रिकी पोंटिंग पर, बोले- 'कोच हैं, कोच बनकर रहिए, हर बात में टांग नहीं लगाना चाहिए'
Deepa Sahu
29 Sept 2021 12:00 AM IST

x
पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग पर भड़के
नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ हुआ। इस मैच के दौरान अक्सर विवादों में रहने वाले दिल्ली के खिलाड़ी आर अश्विन एक बार फिर से मैदान पर विरोधी खिलाड़ी से उलझते नजर आए। अश्विन केकेआर के गेंदबाज टिम साउदी के साथ बल्लेबाजी के दौरान उलझे जबकि पारी खत्म होने के बाद टीम के कोच रिकी पोटिंग अंपायर से इसी मुद्दे पर बात करते नजर आए। इस बात को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर ने नाराजगी जाहिर की।
मंगलवार को आइपीएल के 41वें मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। कोलकाता की टीम ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए टीम को 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन तक ही पहुंच ने दिया। बल्लेबाजी के दौरान दिल्ली के बल्लेबाज अश्विन कोलकाता का गेंदबाज टिम साउदी से उलझते नजर आए। पारी खत्म होने के बाद टीम के कोच पोंटिंग और सहायक कोच मोहम्मद कैफ फील्ड अंपायर से इसी बात को लेकर बात करते नजर आए।
Next Story





