खेल

चोटिल पंत को स्टोक्स के यॉर्कर पर पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने उठाए सवाल

jantaserishta.com
25 July 2025 3:14 PM IST
चोटिल पंत को स्टोक्स के यॉर्कर पर पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने उठाए सवाल
x
नई दिल्ली: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने कप्तान बेन स्टोक्स की रणनीति पर सवाल उठाया, खासकर ऋषभ पंत को यॉर्कर गेंदबाजी करने के तरीके पर, जब वह चोट के बावजूद मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट के दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए आए।
पहले दिन के आखिरी सत्र में क्रिस वोक्स की गेंद पर दाहिने पैर के अंगूठे में चोट लगने के बाद 37 रन पर रिटायर्ड हर्ट हुए पंत, दाहिने पैर में फ्रैक्चर की खबरों के बावजूद फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे। सिंगल पूरा करते समय वह स्पष्ट रूप से असहज दिख रहे थे।
दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय उप-कप्तान का दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया और पनेसर सहित पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी खूब प्रशंसा की, लेकिन इस अनुभवी स्पिनर ने स्टोक्स की आलोचना की है। स्टोक्स ने पंत को लगातार उनके पैर के पास यॉर्कर फेंकी, जबकि वह पहले से ही दर्द से जूझ रहे थे।
पनेसर ने कहा, "मुझे लगता है कि वह बहुत बहादुर है, और यह बहुत जोखिम भरा है क्योंकि आप नहीं चाहते कि वह और ज्यादा चोटिल हो जाए और उसके पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हो। उसने शानदार प्रदर्शन किया है, और उसने बहुत बहादुरी दिखाई है और दिखाया है कि वह कितना मजबूत है। और यह शायद वैसा ही है जैसा अनिल कुंबले के जबड़े में फ्रैक्चर हो गया था।
पनेसर ने आईएएनएस से कहा कि मुझे नहीं पता कि क्या बेन स्टोक्स का पंत को इतने यॉर्कर फेंकना नैतिक था, जबकि उसके पैर का अंगूठा पहले ही फ्रैक्चर हो चुका था। यह एक सवालिया निशान है।" पंत ने टेस्ट के दूसरे दिन अपने स्कोर में 17 रन जोड़े और 54 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर भारत का पहली पारी का स्कोर 358 रन तक पहुंचाया। जवाब में, बेन डकेट और जैक क्रॉली के अर्धशतकों की बदौलत इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 46 ओवर में 2 विकेट पर 225 रन बना लिए। इंग्लैंड भारत से महज 133 रन ही पीछे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story