खेल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने सूर्यकुमार यादव के लिए लाइव टीवी पर किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल
jantaserishta.com
16 Sept 2025 5:20 PM IST

x
घटिया हरकत पर उतरा पाकिस्तानी.
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में 14 सितंबर को दुबई में खेला गया मुकाबला चर्चा में बना हुआ है। वजह है भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और भारतीय टीम द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाना। पाकिस्तान टीम और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर इसे अपना अपमान समझ रहे हैं। हद तो तब हो गई जब पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने लाइव टीवी पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
भारतीय टीम द्वारा मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ न मिलाने का मामला पाकिस्तान में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहां टीवी पर इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। समा टीवी पर आयोजित ऐसे ही एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद यूसुफ ने सूर्यकुमार यादव के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कार्यक्रम की एंकर ने समझा की यूसुफ शायद नाम लेने में गलती कर रहे हैं, इसलिए सूर्यकुमार यादव का नाम उन्होंने लिया। इसके बावजूद यूसुफ नहीं माने और भारतीय कप्तान के लिए लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तानों राशिद लतीफ और शाहिद अफरीदी ने भी भारतीय टीम और कप्तान और सूर्यकुमार यादव के लिए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया है। अफरीदी ने भारतीय टीम की खेल भावना पर सवाल उठाए। वहीं, राशिद लतीफ ने कहा, अगर पहलगाम का मामला है तो युद्ध करो लेकिन क्रिकेट को बीच में मत लाओ। पहले भी युद्ध हुए हैं पर हमने हमेशा हैंडशेक किया है।
भारत-पाकिस्तान मैच में टॉस के दौरान भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। मैच में जीत के बाद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया। प्रेजेंटेशन के दौरान भारतीय कप्तान ने पहलगाम हमले का जिक्र किया और पीड़ितों के प्रति एकजुटता की प्रतिबद्धता जताते हुए जीत को भारतीय सेना को समर्पित किया। सूर्यकुमार के इस बयान से पूरे पाकिस्तान में मिर्ची लगी है।
Tagsपाकिस्तान पूर्व कप्तानसूर्यकुमार यादवसूर्यकुमार यादव के लिए लाइव टीवी पर किया अभद्र भाषा का इस्तेमालFormer Pakistan captainSuryakumar Yadavused abusive language for Suryakumar Yadav on live TV
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





