खेल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर की सलाह, इंग्लैंड दौरे पर एक दिन में 12 ओवर ही गेंदबाजी करें बुमराह

jantaserishta.com
14 Jun 2025 2:14 PM IST
पूर्व भारतीय क्रिकेटर की सलाह, इंग्लैंड दौरे पर एक दिन में 12 ओवर ही गेंदबाजी करें बुमराह
x
नई दिल्ली: भारत के पूर्व बल्लेबाज डब्ल्यूवी रमन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान जसप्रीत बुमराह को दिन में अधिकतम 12 ओवर गेंदबाजी का टारगेट रखना चाहिए। इस तेज गेंदबाज पर ज्यादा वर्कलोड नहीं बढ़ाना चाहिए।
बोर्ड यह पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि बुमराह इंग्लैंड में पांच में से सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे। सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने खास बातचीत का आयोजन किया था, जिसमें रमन ने आईएएनएस से कहा, "अभी तक भारत ने बुमराह के इंग्लैंड में खेलने वाले टेस्ट मैचों पर फैसला नहीं किया है। बेकेनहैम में इंट्रा-स्क्वॉड मैच खत्म होने के बाद चीजें ज्यादा स्पष्ट होंगी। हां, बुमराह की उपलब्धता भारत के लिए की-फैक्टर है। यह काफी हद तक तय है कि वह तीन टेस्ट मैचों से ज्यादा नहीं खेलेंगे, तो यह अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। आपको पता है कि आप उन्हें दो टेस्ट मैचों में खेलता नहीं देख पाएंगे।"
रमन ने आगे कहा, “अगर टीम मैनेजमेंट को यह विकल्प मिलता है, तो उन्हें निश्चित रूप से सीरीज शुरू होने से पहले इसका पता लगाना होगा। जहां तक ​​मैदान पर बुमराह के इस्तेमाल की बात है, मुझे लगता है कि वह उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवा सकते। शायद बुमराह से 15 ओवर से अधिक गेंदबाजी न करवाई जाए। मेरे हिसाब से उन्हें एक दिन में 12 ओवर ही फेंकने चाहिए।"
इंग्लैंड दौरे पर बुमराह के अलावा भारत के अन्य तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अर्शदीप सिंह शामिल हैं, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और शार्दुल ठाकुर सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं।
रमन ने लीड्स में सीरीज के पहले मैच में भारत की तेज गेंदबाजी चौकड़ी को पूरा करने के लिए सिराज, प्रसिद्ध और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप को चुना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर बुमराह को आराम दिया जाता है, तो प्रसिद्ध कृष्णा या शार्दुल में से कोई एक इस तस्वीर में आ सकते हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने आगे कहा, “मैं अर्शदीप को चुनूंगा। मुझे लगता है कि सिराज निश्चित रूप से नंबर तीन पर होंगे। अगर बुमराह नहीं होते, तो मैं प्रसिद्ध कृष्णा को भी शामिल करूंगा। बुमराह भी होते हैं, तो मैं चार सीमर रखने का विचार करूंगा, खासकर लीड्स में, क्योंकि वहां बहुत ज्यादा स्विंग और सीम होगी।”
उन्होंने कहा, "हेडिंग्ले हमेशा से ही ऐसा मैदान रहा है, जहां गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में मैं वहां चार तेज गेंदबाजों को उतारना पसंद करूंगा। आपको बुमराह को आराम देने की कोशिश करनी है और उसके बाद आपको चार तेज गेंदबाजों की जरूरत है, तो निश्चित रूप से शार्दुल को टीम में शामिल करना होगा। बुमराह के बाद मेरी पसंद अर्शदीप, सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा होंगे।" भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story