खेल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण के कोच का हुआ निधन

Ritisha Jaiswal
10 Nov 2020 9:46 AM GMT
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण के कोच का हुआ निधन
x
वीवीएस लक्ष्मण और आंध्र के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद जैसे क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले अशोक सिंह का बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वीवीएस लक्ष्मण और आंध्र के विकेटकीपर एमएसके प्रसाद जैसे क्रिकेटरों को कोचिंग देने वाले अशोक सिंह का बीमारी के कारण सोमवार को निधन हो गया।अशोक सिंह के परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी। उनके परिवार में पत्नी, तीन बच्चे और एक बेटी है।उनके बेटे आनंद ने कहा कि उनके पिता ने मध्यक्रम बल्लेबाज लक्ष्मण को 1998 से संन्यास के समय तक कोचिंग दी थी। आनंद सिंह ने कहा कि पिछले साल उनकी मस्तिष्क कैंसर की सर्जरी हुई थी। इसके बाद 14 महीने तक वह ठीक रहे। उन्होंने साथ ही कहा कि उन्होंने 30 साल तक विभिन्न स्तर तक कई खिलाड़ियों को कोचिंग दी।

Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story