खेल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष के रूप में नियुक्त

Rani Sahu
18 Oct 2022 9:05 AM GMT
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष के रूप में नियुक्त
x
मुंबई : पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी को अगला बीसीसीआई अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बिन्नी अब सौरव गांगुली की जगह संभालेंगे। बता दे कि आज मंगलवार को बीसीसीआई मुख्यालय मुंबई में एजीएम मीटिंग की गई जहां पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला समेत तमाम बीसीसीआई के पदाधिकारी शामिल रहे। जानकारी के अनुसार रोजर बिन्नी इस पद के लिए निर्विरोध चुने गए हैं। पिछले दिनों बीसीसीआई के अध्यक्ष पद समेत तमाम प्रसाशनिक पदों के लिए आवेदन की गई। जहां से पहली बार अध्यक्ष पद के लिए पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी का नाम सामने आया।
कौन हैं रोजर बिन्नी
रोजर बिन्नी भारत के पहले एंग्लो-इंडियन क्रिकेटर हैं। बिन्नी का साल 1983 वर्ल्ड कप जीतने मे काफी अहम योगदान रहा है। वह 1983 के विश्व कप वाली भारतीय टीम के वह अहम सदस्य रहे थे। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और पहली बार वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम की थी। इस टूर्नामेंट में रोजर बिन्नी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट में आठ मैचों में कुल 18 विकेट लिए थे। उस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। यह उनके वनडे करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस भी है।

सोर्स - JANBHAWANA TIMES

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story