खेल

दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली फ्लॉप रहे

Teja
3 July 2022 5:58 PM GMT
दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली फ्लॉप रहे
x
पूर्व कप्तान विराट कोहली फ्लॉप रहे

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन का खेल चल रहा है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 284 रन पर ढेर हो गई। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया की बढ़त 250+ हो गई है। ऋषभ पंत और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरी पारी में टीम इंडिया का स्कोर 123/3 है। दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में शुभमन गिल को जेम्स एंडरसन ने आउट कर दिया। उन्होंने 3 गेंद में 4 रन बनाए। गिल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए हनुमा विहारी 44 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको स्टुअर्ट ब्रॉड ने पवेलियन भेजा।

विराट का फ्लॉप शो जारी
दूसरी पारी में भी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली फ्लॉप रहे। विराट 40 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लिया। ये 5वीं बार था जब स्टोक्स ने कोहली को अपना शिकार बनाया है। जिस तरह से कोहली को शुरुआत मिली थी।ऐसा लग रहा था कि विराट बड़ी पारी खेलने वाले हैं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया। पहली पारी में भी कोहली कुछ खास नहीं कर पाए थे। इस विफलता के साथ ही विराट के लगातार फेल होने का सिलसिला करीब तीन साल लंबा होने को आया है। 23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में शतक जमाया था। तब से वे क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं जमा पाए हैं।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta