खेल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन को लेकर बड़ा किया दावा

Teja
5 July 2022 2:30 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन को लेकर बड़ा  किया दावा
x
कोच रवि शास्त्री ने बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन को लेकर बड़ा किया दावा


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बर्मिंघम टेस्ट के चौथे दिन को लेकर बड़ा दावा किया है. रवि शास्त्री का मानना है कि पांचवें टेस्ट के चौथे दिन जब भारतीय टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरा तो वो डरा हुआ था, इसी के चलते उसका खेलने का रवैया काफी 'रक्षात्मक' था. यही वजह रही जिसने इंग्लैंड की टीम को मैच में वापसी करने का मौका दिया. भारतीय टीम ने पहली पारी में 132 रन की बढ़त हासिल की थी लेकिन दूसरी पारी में वो सिर्फ 245 रन पर सिमट गया. जवाब में इंग्लैंड की टीम ने मजबूत शुरुआत की और 378 रनों का पीछा करते हुए वो अब लक्ष्य से सिर्फ 119 रन दूर रह गई है और उसके पास अभी भी 7 विकेट बाकी हैं.
क्या चौथे दिन डरी हुई थी भारतीय टीम
एजबास्टन में स्काई स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा बने रवि शास्त्री ने खेल के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि यह निराशाजनक था क्योंकि वे अपनी बल्लेबाजी से इंग्लैंड को मुकाबले से बाहर कर सकते थे. उन्हें दो सत्र बल्लेबाजी करने की जरूरत थी और मुझे लगता है कि वे डिफेंसिव थे, वे आज डरे हुए थे, खासतौर से लंच के बाद. विकेट गंवाने के बावजूद वे जोखिम उठा सकते थे. खेल में उस समय रन काफी महत्वपूर्ण थे और मुझे लगता है कि वे काफी रक्षात्मक हो गए, विकेट काफी जल्दी जल्दी गंवाए और इंग्लैंड को आज बल्लेबाजी का पर्याप्त समय दे दिया.' गौरतलब है कि रवि शास्त्री उस वक्त भारतीय टीम के हेड कोच थे जब टीम यह सीरीज खेलने के लिये 2021 में यहां आई थी. उनके नेतृत्व में टीम ने श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई थी लेकिन फिर भारतीय खेमे में कोविड-19 के कई मामले आने के बाद दौरे को रद्द कर दिया गया था.
पीटरसन ने बुमराह की कप्तानी पर उठाये सवाल
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने भारत के कार्यवाहक कप्तान जसप्रीत बुमराह पर रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने फील्डर्स को डिफेंसिव तरीके से सजाकर बल्लेबाजों के लिए स्ट्राइक रोटेट करना आसान कर दिया.


Next Story