खेल

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का निधन

Ritisha Jaiswal
25 Dec 2021 6:09 PM GMT
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का  निधन
x
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का 89 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रे इलिंगवर्थ का 89 वर्ष की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। ऑफ स्पिन करने वाले ऑलराउंडर इलिंगवर्थ ने साल 1951 में फर्स्ट क्लास करियर शुरू किया। उन्होंने साल 1983 में 51 साल की उम्र में रिटायरमेंट लिया। उन्होंने 32 साल के करियर में 24134 रन बनाए और 2072 विकेट लिए। जिसमें दो सीजन में 1000 रन और 6 बार 100 विकेट शामिल थे। उन्होंने यॉर्कशर को तीन काउंटी चैम्पियनशिप खिताब भी दिलाए।

यॉर्कशर काउंटी ने उनके निधन की जानकारी दी जिसके लिये वह खेला करते थे। यॉर्कशर ने ट्वीट किया ,'रे के परिवार और यॉर्कशर परिवार के प्रति हमारी सहानुभूति।' इलिंगवर्थ ने 1958 से 1973 के बीच इंग्लैंड के लिए 61 टेस्ट खेलकर 1836 रन बनाए और 122 विकेट लिए। उन्होंने 31 मैचों में इंग्लैंड की कप्तानी करके 12 जीते। इलिंगवर्थ 1970-71 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली इंग्लैंड टीम के कप्तान थे।
उन्होंन रिटायरमेंट के बाद विभिन्न रूपों में क्रिकेट के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा। रिटायरमेंट के बाद इलिंगवर्थ ने कमेंटेटर, प्रशासक और कोच के तौर पर काम किया। उन्होंने साल के शुरुआत में कैंसर के कारण अपनी पत्नी को खो दिया था। नवंबर 2021 में उन्होंने खुलासा किया था कि एसोफैगल कैंसर का इलाज करवा रहे थे।


Next Story