खेल

318 खिलाड़ियों के लिए लगेगी बोली, 6 टीमें करेंगी शिरकत

Subhi
19 Sept 2022 10:44 AM IST
318 खिलाड़ियों के लिए लगेगी बोली, 6 टीमें करेंगी शिरकत
x
साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला सीजन जनवरी 2023 में होने खेला जाएगा। इसमें 6 फ्रेंचाइजी टीम शामिल होगी जिसमें एमआई केप टाउन, डर्बन सुपर जाएंट्स, जोहानसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रीटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स इस्टर्न कैप शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला सीजन जनवरी 2023 में होने खेला जाएगा। इसमें 6 फ्रेंचाइजी टीम शामिल होगी जिसमें एमआई केप टाउन, डर्बन सुपर जाएंट्स, जोहानसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रीटोरिया कैपिटल्स और सनराइजर्स इस्टर्न कैप शामिल हैं। इन टीमों ने 5-5 खिलाड़ियों को पहले ही साइन कर लिया है लेकिन एक टीम को 17 खिलाड़ी रखना है और बाकी बचे 12 खिलाड़ियों के लिए 19 सितंबर को होने वाले ऑक्शन में टीमें भिड़ेंगी।

साउथ अफ्रीका के कन्वेंशन सेंटर में होगा ऑक्शन

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के पहले सीजन के लिए साउथ अफ्रीका के कन्वेंशन सेंटर में खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा जिसमें 6 फ्रेंचाइजी मिलकर 318 खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगे। यूं तो 500 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन किया था लेकिन उसमें से केवल 318 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ये बड़े खिलाड़ी होंगे शामिल

318 खिलाड़ियों की सूची में 248 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के होंगे जिसमें तबरेज शम्सी, ड्वेन प्रिटोरियस और रासी वैड डर दुसेन जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। ओवरसीज खिलाड़ियों की बात करें तो ओएन मॉर्गन, आदिल राशिद, ओडियन स्मिथ और जेशन रॉय जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे।


Next Story