खेल

पहली पारी समाप्त, CSK को जीत के लिए चाहिए 174 रन

jantaserishta.com
4 May 2022 9:19 PM IST
पहली पारी समाप्त, CSK को जीत के लिए चाहिए 174 रन
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: फाफ डुप्लेसी की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 49वां मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने सीएसके के सामने 174 रनों का लक्ष्य रखा है। फाफ डु प्लेसी (38) और विराट कोहली (30) ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े थे, मगर इसके बाद चेन्नई से स्पिनर्स ने टीम की जोरदार वापसी करवाई। महिपाल लोमरोर ने 42, रजत पाटीदार ने 21 और दिनेश कार्तिक ने 26* रन की पारी खेल टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। मोइन अली को दो और महेश तीक्षाणा को 3 विकेट मिले।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story