खेल

पहली पारी समाप्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु को दिया 217 रन का टारगेट

jantaserishta.com
12 April 2022 9:41 PM IST
पहली पारी समाप्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने बेंगलुरु को दिया 217 रन का टारगेट
x

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आईपीएल 2022 का 22वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की टीम ने 216 रन बनाए। इस तरह बैंगलोर के सामने जीत के लिए 217 रन का लक्ष्य है। इसके जवाब में बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू हो गई है।

इस मैच में बैंगलोर की टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में चेन्नई पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सीएसके के लिए ओपनिंग करने रुतुराज गायकवाड़ और रोबिन उथप्पा उतरे। हालांकि, गायकवाड़ 17 रन बनाकर आउट हो गए। मोइन अली (3) दूसरे विकेट के रूप में पवेलियन लौटे।
चेन्नई की टीम को रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने ट्रैक पर लाने का काम किया। दोनों ने 130 से ज्यादा की साझेदारी की। उथप्पा 50 गेंदों में 88 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा बिना खाता खोले आउट हुए। शिवम दुबे 46 गेंदों में 95 रन बनाकर आउट हुए।
इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने दो बदलाव किए हैं। वहीं, चेन्नई की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। हर्षल पटेल और डेविड विली टीम से बाहर हैं, जबकि उनके स्थान पर सुयश प्रभुदेसाई और जोश हेजलवुड को मौका दिया गया है। इस मैच में चेन्नई की टीम चाहेगी कि आईपीएल के इस सीजन की पहली जीत दर्ज की जाए। रविंद्र जडेजा की कप्तानी वाली टीम आईपीएल के 15वें सीजन में अपने पहले चार मैच हार चुकी है। वहीं, फाफ डुप्लेसी की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की निगाहें टूर्नामेंट में चौथी जीत दर्ज करने पर होंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story