खेल

पहली पारी समाप्त, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दिया 179 रनों का टारगेट

jantaserishta.com
15 May 2022 9:31 PM IST
पहली पारी समाप्त, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को दिया 179 रनों का टारगेट
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ आईपीएल 2022 के 63वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 178 रन बनाए हैं।

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर 6 गेंद में 2 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने 29 गेंद में 46 रन, कप्तान संजू सैमसन ने 24 गेंद में 32 रन बनाया। पडिकल ने 18 गेंद में 39 रन की पारी खेली। पराग 17 रन बना सके। नीशम ने 14 रन बनाए । बोल्ट 17 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ के 12 मैचों से 16 अंक हैं और वह तालिका में दूसरे स्थान पर है। इस मुकाबले में जीत लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचा देगी, जबकि हारने की सूरत में उसे फिर अपना आखिरी मैच जीतना पड़ेगा। रॉयल्स की टीम भी अगर जीत दर्ज करती है तो अंतिम चार में जगह बनाने की तरफ एक और कदम बढ़ा लेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story