पहली पारी समाप्त, पंजाब ने चेन्नई के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 38वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में सीएसके के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी था। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन की 88 रनों की नाबाद पारी के दम पर पंजाब के सामने 188 रनों का लक्ष्य रखा है। धवन ने अपनी इस पारी में 9 चौके और दो छक्के लगाए। धवन के अलावा राजपक्षे ने 42 रनों की पारी खेली। धवन और राजपक्षे के बीच दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हुई। पंजाब के लिए यह इस सीजन की पहली शतकीय साझेदारी है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ब्रावो ने सबसे अधिक दो विकेट लिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





