खेल

पहली पारी समाप्त, LSG को मिला 166 रनों का टारगेट

jantaserishta.com
10 April 2022 9:30 PM IST
पहली पारी समाप्त, LSG को मिला 166 रनों का टारगेट
x
पढ़े पूरी खबर

राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2022 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। राजस्थान की ओर से शिमरन हेटमायर ने नाबाद 36 गेंद में 59 रन की पारी खेली।

राजस्थान रॉयल्स ने अच्छी शुरुआत के बाद लगातार विकेट गंवा दिए हैं। जोस बटलर 13 रन और कप्तान संजू सैमसन 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। पडिकल ने 29 गेंद में 29 रन बनाए। कृष्णप्पा गौतम ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने डुसेन और पडिकल को आउट किया।
लखनऊ की टीम ने दो बदलाव करते हुए एविन लुईस और एंड्रयू टाय की जगह मार्कस स्टोइनिस और दुष्मांता चमीरा को टीम में शामिल किया है। राजस्थान ने भी दो बदलाव किये है। टीम ने नवदीप सैनी और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर कुलदीप सेन और रासी वान डेर डुसेन को अंतिम एकादश में शामिल किया है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। क्योंकि तालिका में लखनऊ चौथे और राजस्थान पांचवें स्थान पर मौजूद है। राजस्थान तीन में से दो मैच जीत चुका है जबकि लखनऊ ने चार में से तीन मैच जीते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story