खेल

पहली पारी समाप्त, गुजरात टाइटंस को मिला 178 रनों का लक्ष्य

jantaserishta.com
6 May 2022 9:26 PM IST
पहली पारी समाप्त, गुजरात टाइटंस को मिला 178 रनों का लक्ष्य
x
पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली: हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 51वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने जीत के लिए 178 रनों का लक्ष्य रखा है। ईशान किशन ने 45, रोहित शर्मा ने 43 और टिम डेविड ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली। राशिद खान ने गुजरात के लिए सबसे अधिक दो विकेट लिए। ईशान किशन और रोहित शर्मा ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दी थी। पहले विकेट के लिए दोनों ने 74 रन जोड़े, रोहित के आउट होते ही मुंबई की पारी लड़खड़ा गई। 119 पर मुंबई ने चार विकेट खो दिए थे। अंत में टिम डेविड ने 21 गेंदों पर 2 चौकों और चार छक्कों की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेल टीम को 177 के स्कोर तक पहुंचाया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story