खेल

FIFA World Cup : फ्रांस की स्टेफनी फ्रैपर्ट होंगी पुरुष टूर्नामेंट में रेफरी बनने वाली पहली महिला

Rani Sahu
30 Nov 2022 10:18 AM GMT
FIFA World Cup : फ्रांस की स्टेफनी फ्रैपर्ट होंगी पुरुष टूर्नामेंट में रेफरी बनने वाली पहली महिला
x
अल खोर, 30 नवंबर। कोस्टा रिका का सामना 1 दिसंबर को अल बेयट स्टेडियम में जर्मनी से होगा। इस मैच में एक और इतिहास लिखा जाएगा। फ्रांस की स्टेफनी फ्रैपर्ट (Stephanie Frappert) फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) के इतिहास में पुरुषों के टूर्नामेंट में रेफरी बनने वाली पहली महिला बनेंगी। फ्रैपर्ट, गुरुवार को महत्वपूर्ण ग्रुप ई मैच के लिए ब्राजील के सहायक रेफरी (referee) नूजा बैक और मेक्सिको के करेन डियाज मदीना से जुड़ेंगी। फीफा ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी।
हालांकि, यह पहली बार नहीं होगा जब 38 वर्षीय फ्रेंच रेफरी फ्रैपर्ट ने फुटबॉल इतिहास में अपना नाम लिखा हो। फ्रैपर्ट लीग 1 और यूईएफए चैंपियंस लीग में भी रेफरी करने वाली पहली महिला थीं। फीफा द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में फ्रैपर्ट ने कहा, पुरुषों का विश्व कप दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता है। मैं फ्रांस और यूरोप में पहली महिला रेफरी थी, इसलिए मुझे पता है कि इससे कैसे निपटना है। फीफा रेफरी समिति के अध्यक्ष, पियरलुइगी कोलिना ने कहा, फ्रैपर्ट को फीफा रेफरी के रूप में इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वे महिला हैं। बल्कि इसलिए चुना गया कि वे किसी भी खेल का संचालन कर सकती हैं।
Source : Uni India
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story