खेल

FIFA World Cup Qatar 2022 : फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया

Rani Sahu
11 Dec 2022 10:42 AM GMT
FIFA World Cup Qatar 2022 : फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड को 2-1 से हराया
x
अल खोर, FIFA World Cup Qatar 2022 : गत विश्व चैम्पियन फ्रांस इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद फीफा विश्व कप कतर 2022 (FIFA World Cup Qatar 2022) के अंतिम चार में पहुंच गया है। फ्रांस (France) शनिवार को अल बेयट स्टेडियम (Al Bayt Stadium) में इंग्लैंड पर रोमांचक जीत के बाद सेमीफाइनल में मोरक्को से भिड़ेगा। मोरक्को ने पुर्तगाल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फ्रांस की शानदार जीत में ओलिवर गिरौड का दूसरे हाफ में शानदार हेडर अंत में विजयी साबित हुआ। जबकि ऑरेलियन टचौमेनी (Aurelien Tchoumeny) ने टीम के लिए पहला गोल कर मैच में इंग्लैंड को हराने में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड की तरफ से एकमात्र गोल हैरी केन ने पेनल्टी के जरिए किया। फ्रांस लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में पहुंचा है।
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Source : Uni India

Next Story