खेल

T20 WC के बाद अब आ रहा है FIFA WC 2022, प्राइस मनी जानकर हो जाएंगे हैरान!

Rani Sahu
18 Nov 2022 5:52 PM GMT
T20 WC के बाद अब आ रहा है FIFA WC 2022, प्राइस मनी जानकर हो जाएंगे हैरान!
x
FIFA WC 2022: क्रिकेट प्रेमियों के टी20 विश्व कप 2022 के बाद अब फुटबाल प्रेमियों के लिए FIFA WC 2022 आ रहा है। ये किसी ये छिपा नहीं है कि फुटबाल को पसंद करने वालों की संख्या पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है। बता दे, इस बार फीफा विश्व कप का आगाज कतर में 20 नवंबर से होने जा रहा है। इस दौरान 32 टीमें इस विश्व कप में हिस्सा लेंगी। इस दौरान आपको अपने पसंदीदा फुटबाल खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे।
लेकिन क्या आप जानते है कि फीफा विश्व कप विजेता टीम को प्राइस मनी कितनी मिलती है यह जानकर आप एकदम हैरान हो जाएंगे। बता दे, हाल ही में टी20 विश्व कप 2022 खत्म हुआ है इस बार टी20 विश्व कप ऑस्ट्रिलया में आयोजित किया गया था जिसको इंग्लैंड टीम ने अपने नाम किया है। जिसके बाद इंग्लैंड टीम को प्राइस मनी के तौर पर 1.6 मिलियन डॉलर यानी 13 करोड़ रुपये मिले है।
जो फीफा विश्व कप विजेता को मिलने वाली प्राइस मनी के आस-पास भी नहीं है। दरअसल फीफा विश्व कप 2022 के विजेता को इस बार 42 मिलियन डॉलर यानी लगभग 343 करोड़ रुपये मिलेंगे। जो टी20 विश्व कप विजेता टीम की प्राइस मनी से 26 गुना अधिक है।
बता दे, टी20 विश्व कप 2022 की कुल प्राइस मनी 45 करोड़ रखी गई थी जो कई टीमों और खिलाड़ियों को दी गई है। वहीं बात अगर फीफा विश्व कप 2022 की प्राइस मनी की बात करे तो यह 3585 करोड़ रुपये रखी गई है। बता दे, जहां फीफा विश्व कप विजेता को 343 करोड़ रुपये की प्राइस मनी दी जायेगी तो वहीं उपविजेता टीम को 245 करोड़ रुपये की प्राइस मनी दी जायेगी।
Next Story