खेल

फीफा ने 2031 संस्करण से महिला विश्व कप में 48 टीमों को शामिल करने को मंजूरी दी

jantaserishta.com
10 May 2025 3:00 PM IST
फीफा ने 2031 संस्करण से महिला विश्व कप में 48 टीमों को शामिल करने को मंजूरी दी
x
नई दिल्ली: फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) ने शुक्रवार को फीफा परिषद की बैठक के बाद घोषणा की है कि उन्होंने 2031 संस्करण से महिला विश्व कप में भाग लेने वाली टीमों की संख्या 32 से बढ़ाकर 48 करने का फैसला किया है।
आभासी रूप से आयोजित बैठक में लिए गए इस निर्णय से प्रतिनिधित्व काफी व्यापक हो जाएगा, ज्यादा देशों और खिलाड़ियों को शीर्ष प्रतियोगिता तक पहुंच मिलेगी और दुनिया भर में महिला फुटबॉल में निवेश में तेजी आएगी।
48 टीमों वाला फीफा महिला विश्व कप 12-समूह प्रारूप अपनाएगा, जिसमें मैचों की कुल संख्या 64 से बढ़कर 104 हो जाएगी और टूर्नामेंट एक सप्ताह आगे बढ़ जाएगा। फीफा महिला विश्व कप के 2031 और 2035 संस्करणों के लिए मेजबानी की आवश्यकताओं को तदनुसार अनुकूलित किया गया है।
फीफा अध्यक्ष जियानी इनफैंटिनो ने कहा, "यह सिर्फ फीफा महिला विश्व कप में 16 और टीमों के खेलने के बारे में नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करके सामान्य रूप से महिलाओं के खेल के बारे में अगला कदम उठाना है कि अधिक फीफा सदस्य संघों को टूर्नामेंट से लाभ उठाने का मौका मिले और वे समग्र दृष्टिकोण से अपनी महिला फुटबॉल संरचनाओं को विकसित कर सकें।"
फीफा महिला विश्व कप 2023, पहला ऐसा विश्व कप है जिसमें सभी संघों की टीमों ने कम से कम एक मैच जीता और पांच संघों की टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचीं, कई अन्य रिकॉर्डों के अलावा, इसने वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए एक नया मानक स्थापित किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सुनिश्चित करता है कि हम वैश्विक स्तर पर महिला फुटबॉल के विकास के मामले में गति बनाए रखें।
परिषद ने अफगान महिला फुटबॉल के लिए फीफा रणनीति को भी मंजूरी दी, जिसमें अफगान महिला शरणार्थी टीम की स्थापना की परिकल्पना की गई है और प्रशासन को जल्द से जल्द अपनी गतिविधियों को शुरू करने के लिए इसके संचालन को व्यवस्थित करने और सुविधा प्रदान करने का अधिकार दिया गया है।
फीफा अध्यक्ष ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक पहल है। फीफा हर लड़की को फुटबॉल खेलने का मौका देने के लिए प्रतिबद्ध है।" फीफा महिला विश्व कप का पहला संस्करण 1991 में चीन में 12 टीमों के साथ आयोजित किया गया था। इस आयोजन के पिछले संस्करण की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने की थी, जिसमें स्पेन ने खिताब जीता था। अगला संस्करण 2027 में आयोजित किया जाएगा, जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका 2031 संस्करण की मेजबानी करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story