खेल

महिला खिलाड़ी ने एक हाथ से पकड़ी कैच, फैंस कर रहे जमकर तारीफ

Nil dhankar
16 Aug 2024 6:51 AM IST
महिला खिलाड़ी ने एक हाथ से पकड़ी कैच, फैंस कर रहे जमकर तारीफ
x
वीडियो

वायरल वीडियो। इंग्लैंड में जारी द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान 25 वर्षीय मैडी विलियर्स ने उस समय सुर्खियां बटोरी जब उन्होंने एक हाथ से हैरतअंगेज कैच पकड़ा। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है, वहीं फैंस उनकी तुलना महान फील्डर जोंटी रोड्स से भी कर रहे हैं। वहीं कुछ फैंस का कहना है कि मैडी विलियर्स जैसे प्लेयर्स के इन प्रयासों को देखकर लगता है कि महिला क्रिकेट काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

बात मैडी विलियर्स की कैच की करें तो यह हैरतअंगेज कैच उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स बनाम ओवल इनविंसिबल्स मुकाबले के दौरान पकड़ा। मैच की 8वीं गेंद मैरिजान कप्प ने गुड लेंथ पर डाली जिस पर ट्रेंट रॉकेट्स की ब्रायोनी स्मिथ लेग साइड में शॉट खेलना चाहती थी, उन्होंने गेंद को अच्छे से बैट पर कनेक्ट किया, मगर उनके इस शॉट के बीच मैडी विलियर्स ‘सुपर वुमेन’ बनकर आ गई।

25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने बाईं और डाईव लगाते हुए एक हाथ से लाजवाब कैच पकड़ा। उनका यह अविश्वसनीय कैच देखने के बाद गेंदबाजी, अंपायर समेत कमेंटेटर भी हैरान थे। कमेंटेटर्स ने तो ऑन एयर इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट भी बता दिया।


Next Story