खेल

फरगाना हक ने रच दिया इतिहास, बन गई बांग्लादेश के लिए शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर

Admin4
22 July 2023 2:00 PM GMT
फरगाना हक ने रच दिया इतिहास, बन गई बांग्लादेश के लिए शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर
x
नई दिल्ली। फरगाना हक ने 22 जुलाई 2023 (शनिवार) को ढाका में भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में शतक बनाने वाली पहली बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गईं। अपनी टीम के लिए पारी की शुरुआत करते हुए फरगाना पूरे 50 ओवर तक क्रीज पर रहीं और 160 गेंदों पर 107 रन बनाए। उनकी पारी के बदौलत बांग्लादेश ने 50 ओवरों में 225 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। यह महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
फरगाना हक से पहले महिला क्रिकेट वनडे में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 75 रन था, जो सलमा खातून और रुमाना अहमद ने बनाया था। फरगना ने 52 पारियों में 24.10 की औसत से 1133 रन बनाए हैं। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ स्कोर 71 था। वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 7 विकेट पर 234 रन है। टीम ने 14 मार्च 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ यह स्कोर बनाया था। भारत के खिलाफ पिछला सर्वोच्च स्कोर 9 विकेट पर 194 रन था। अहमदाबाद में 8 अप्रैल 2013 को उसने यह स्कोर खड़ा किया था।

Next Story