महेंद्र सिंह धोनी के फैंस हुए खुश, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन को वापस मिला ट्विटर ब्लू टिक

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के ट्विटर से ब्लू टिक हटने के महज कुछ घंटों बाद फिर से उन्हें ब्लू टिक दे दिया गया है. जैसे ही यह खबर मीडिया में सामने आई, ट्विटर ने ब्लू टिक वापस कर दिया. धोनी ट्विटर पर कम एक्टिव हैं, ब्लू टिक हटने की एक वजह यह भी मानी जा रही थी. ट्विटर पर उनके करीब 8.2 मिलियन फॉलोअर हैं. दिग्गज पूर्व क्रिकेटर ने आखिरी बार 8 जनवरी को ट्वीट किया था. पहले भी ऐसे कई मामले आए हैं, जब किसी पॉलिसी के उल्लंघन करने या यूजर के एक्टिव न रहने पर ट्विटर ने अकाउंट सस्पेंड किया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





